{"_id":"5929b5334f1c1b260c537db7","slug":"the-boycott-of-the-field-panchayat-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाॅक में बैठक का बहिष्कार करते बीडीसी सदस्य व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस के बावजूद क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाने पर शनिवार को सदर ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया। बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। प्रमुख व बीडीओ विरोधी नारे लगाए। सदस्यों का कहना था कि जब अविश्वास की नोटिस दे दी गई तो फिर इस बैठक का कोई औचित्य नहीं। सदस्यों के विरोध के चलते बैठक स्थगित कर दी गई।
सदर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को नोटिस दी है। कुल 83 में से 63 सदस्यों ने शपथ पत्र देकर प्रमुख के प्रति अविश्वास जताया है। सदस्यों की इस नोटिस पर प्रक्रिया चल रही है। इस बीच शनिवार को क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों, राज्य वित्त, तेरहवें वित्त, मनरेगा की कार्ययोजनाओं पर चर्चा व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा के लिए वार्षिक बैठक बुला ली गई। सदस्यों को इसकी जानकारी मिली तो भड़क उठे। अधिकांश सदस्य बैठक में पहुंचे ही नहीं और जो पहुंचे उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। ब्लॉक सभागार के बाहर आकर प्रमुख व बीडीओ के खिलाफ नारे लगाए।
सदस्यों का कहना था कि वित्तीय वर्ष शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अब तक बैठक नहीं बुलाई गई। जब अविश्वास प्रस्ताव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई तो सदस्यों को लुभाने के मकसद से यह बैठक बुलाई गई है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। सभी सदस्य अविश्वास के पक्ष में एकजुट हैं। बीडीसी सदस्यों के बहिष्कार के चलते अंतत: बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में राजमंगल पांडेय, पन्नेलाल यादव, शिवानंद मिश्र, रामशंकर यादव, शमशुद्दीन, रितेश श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, फू लकुमार चौधरी, परशुराम कन्नौजिया, विजय यादव, विनोद गुप्ता, उमेश मिश्र, करीम, इसरार, श्यामसुंदर, इरशाद, शिवानंद चौधरी, पुष्पा, सीमा यादव, प्रभावती, श्यामनारायण मौर्य, संजू सिंह, बिंदेश्वरी आदि सदस्य शामिल रहे।