फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The boat was not found, took the girls on the shoulder for treatment

The boat was not found, took the girls on the shoulder for treatment

Tue, 31 Aug 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
The boat was not found, took the girls on the shoulder for treatment
मन्नीजोत के पेंड़ारी मुस्ताहकम गांव में बाढ़ के पानी में बच्चों को इलाज के लिए कंधे के सहारे ले ज? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नाव नहीं मिली, बच्चियों को कंधे पर लेकर गए इलाज कराने
विज्ञापन

मन्नीजोत। राप्ती की बाढ़ की तबाही बदस्तूर जारी है। भनवापुर ब्लॉक के धनोहरा और पेड़ारी गांव में इलाज नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाढ़ के पानी में लोगों को बच्चों को कंधे पर बैठाकर दो-तीन किमी पैदल जाना पड़ा तो इलाज हो सका।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र धनोहरा गांव निवासी संतराम की ढाई साल की नातिन आकृति तथा पेंड़ारी मुस्ताहकम गांव निवासी रामनरेश सोनी की तीन साल की बेटी सिवानी पिछले एक हफ्ते से बीमार हैं। एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने अपने गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा ली थी, लेकिन दोनों बच्चों को आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन

अगले दिन वायरल बुखार हुआ तो उन्हें नाव भी नहीं मिली। संतराम ने बताया कि उन्होंने अपनी नातिन को कंधे पर बैठाकर तीन किमी दूरी तय की तो भनवापुर अस्पताल पहुंचे। जबकि पेड़ारी मस्ताहकम के रामनरेश को दोनों तरफ से आने-जाने में चार किमी दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के शानू, नीबर, अवधराम आदि ने बताया कि धनोहरा और पेंड़ारी मुस्ताहकम गांव के लिए एक मोटर बोट दिया गया है, मगर दुर्भाग्यवश कभी किसी जरूरत मंद को वह समय पर नहीं मिलता। हम लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। जरूरत पड़ने पर नाव का सहारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed