{"_id":"64e11454cb58015ddf076314","slug":"the-administration-sent-cattle-to-the-gaushala-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3220-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रशासन ने छुट्टा पशुओं के भेजा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रशासन ने छुट्टा पशुओं के भेजा गोशाला
Sun, 20 Aug 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
धेंसा में छुट्टा पशुओं को पकड़ कर ले जाते कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक साहा, पकड़ी,मनोहरी, बनरही, सेबुई सेबुआ कटहना आदि गांवों में छुट्टा पशु दिन रात किसानों के धान की फसल खा जा रहे थे। इससे किसान परेशान थे, जिसको लेकर कई बार किसानों ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत भी किए लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
अमर उजाला ने शनिवार के अंक में छुट्टा पशुओं से किसानों की हो रही समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पशुओं को पकड़कर गोशाला में ले गया। पशुओं को पकड़ते समय कुछ पशु भाग भी गए। लेकिन 12 पशुओं को गोशाला में लाया गया। हालांकि, सभी छुट्टा पशुओं को नहीं पकड़ा गया है इसलिए किसानों को रात खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। खबर को संज्ञान लेने के बाद बीडीओ नौगढ़ ने तत्काल एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा एवं सचिव विमलकांत को मौके पर भेजा। वह साहा व मनोहरी गांव के लोगों ने भी सहयोग किया, जिससे गायों को महरिया गोशाला भेजा गया।
क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार शुक्ल, अर्जुन शुक्ल, रमेश चंद्र शुक्ल, केसरी चौधरी,नासिर अहमद ने कहा कि क्षेत्र के सभी छुट्टा पशुओं को पकड़ने की आवश्यकता है।