फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The actual distance of the examination center will be determined by geo location.

Siddharthnagar News: जिओ लोकेशन से तय होगी परीक्षा केंद्र की वास्तविक दूरी

Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The actual distance of the examination center will be determined by geo location.
सिद्धार्थनगर। बोर्ड की ओर से जिओ लोकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक न होने पाए। अगर जानते हुए किसी विद्यालय की ओर से गलत जानकारी बोर्ड की पोर्टल पर डाला गया होगा और जांच में पाया गया तो संबंधित के खिलाफ डीआईओएस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने से लेकर और अनियमितताओं को रोकने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र बनाने में डिजिटल व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 232 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों की ओर से बोर्ड के पोर्टल पर मौजूद सुविधाओं के साथ दूरी के बारे में जानकारी अपडेट की गई है। तहसील स्तर पर गठित कमेटी ने आवेदन में बताए गए सुविधाओं की जांच करके रिपोर्ट बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। नवंबर मे परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके बाद आपत्ति के आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली टीम केंद्र की जांच करेगी। इसमें केंद्र की दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिओ लोकेशन गलत भरे जाने के कारण कई विद्यालयों को सेंटर दूर चला जाता है, जिससे बच्चों को दिक्क्त होती है। अगर जानबूझकर गलत जानकारी दी गई है तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि कमेटी ने परीक्षा केंद्रों की जांच की है, जिसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed