फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   thagi of 25 thousand

खून जांच कराने के नाम पर ठगी

Mon, 18 Jul 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
thagi of 25 thousand
खून जांच कराने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

- बैंक खाते की जानकारी लेकर 25 हजार रुपये उड़ाए
- साइबर टीम ने 19,705 रुपये खाते में वापस कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खून जांच कराने के नाम पर पैथोलॉजी संचालक से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। जांच में जुटी साइबर सेल की टीम ने सोमवार को 19,705 रुपये बैंक खाते में वापस करवा दिया। शेष धनराशि की रिकवरी के लिए टीम लगी है।
साइबर सेल प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव पैथोलॉजी संचालक हैं। उन्होंने 11 जुलाई को शिकायत करके बताया कि मोबाइल फोन पर आठ जुलाई को काल आई की एसएसबी के 22 जवानों का खून जांच कराया जाना है। रुपये बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी ने रुपये देने के लिए बैंक खाते की जानकारी मांगी। मैसेज भेजा और ओटीपी नंबर मांगा। ओटीपी नंबर बताने के बाद से 25 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिया। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद इसकी जानकारी हुई। इसके बाद शिकायत की। शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई। सोमवार को टीम ने 19,705 रुपये बैंक खाते में वापस करा दिया। शेष धनराशि की रिकवरी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed