फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   terrorist launching pad on indo nepal border

आतंकियों का लांचिंग पैड बन सकता है सीमा

Wed, 01 Jan 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
terrorist launching pad on indo nepal border
सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बार्डर पर वाहन चेक करते एसएसबी के जवान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो- 52, 52, 62
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा बन सकता है आतंकियों का लांचिंग पैड
खुफिया एजेंसी द्वारा दो आतंकियों के नाम व फोटो मिलने के बाद बढ़ी सतर्कता
भारत-नेपाल सीमा से पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी
घुसपैठ का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। इंडियन मुजाहिदीन के दो कुख्यात आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। दो आतंकियों के नाम उजागर होने के बाद सुरक्षा एजेंसियाें ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर आतंकियों का लांचिंग पैड बन सकता है। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। ताकि सीमा पर निगरानी की जा सके।
भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर की सीमा पूरी तरह से खुली है। देश पर बढ़ते आतंकी खतरे के बाद सीमा की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। इससे पूर्व सीमा से बब्बर खालसा ग्रुप, इंडियन मुजाहिदीन ग्रुप से जुड़े आतंकी भारत-नेपाल के बढ़नी बॉर्डर से पकड़े भी जा चुके हैं। लेकिन इस बीच दो आतंकियों के घुसपैठ करने का इनपुट मिला है। इस बार दोनों आतंकियों के नाम व फोटो भी एजेंसियों के हाथ लग गए हैं। एजेंसियों का दावा है कि चिह्नित हुए आतंकी ख्वाजा मोइनुद्दीन और अब्दुल समद हैं। ये खतरनाक आतंकी संगठन आईएस के लिए काम कर चुके हैं। वे युुवाओं का ब्रेनवॉश कर आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने का काम करते थे। इतना ही नहीं इनका नेटवर्क पाकिस्तानी आतंकी संगठन से भी जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार फोटो के जरिए स्थानीय एजेंसी जांच में जुट गई है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में नए चेहरों पर नजर गड़ाए हुए है। इसके अलावा सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट हो गई है। सघन चेकिंग के साथ-साथ गश्त तेज कर दी गई है। एसएसबी सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पूरी तरह सक्रिय है। कुछ जानकारी मिली थी। सघन चेकिंग के साथ-साथ हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिल चुका है पाकिस्तान का कनेक्शन
भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर पाकिस्तान का कनेक्शन मिल चुका है। एक बैंक के खाते से खुफिया एजेंसियां पूरा ब्योरा मांग चुकी हैं। बताया जाता है कि उस खाते में पाकिस्तान से रुपये आए थे। इस मामले में खाते का संचालन और खाते में रुपये कहां से आए। कब-कब खाते से ट्रांजेक्शन हुआ है। इसकी पूरी डिटेल मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस के खुलासे में भी आई थी बॉर्डर पर हवाला कारोबार चलाने की बात
लखीमपुर खीरी में एटीएस की टीम ने करीब दो माह पूर्व हवाला कारोबार से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। खुलासे में यह बात सामने आई थी कि बॉर्डर से सटे जिलों में हवाला का कारोबार तेजी से चल रहा है। इसमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती, बिहार के सीतामढ़ी, चंपारण आदि जिलों के नाम शामिल थे। ऐसे में जिले में ऐसे लोगों के नेटवर्क हो सकते हैं। खास बात यह है कि बॉर्डर से सटे कुछ गांवों में अचानक नवधनाढ्यों की संख्या भी बढ़ी है। उस ंपर भी एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed