फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ten matters finalised

55 में से 10 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 05 May 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ten matters finalised
समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 55 मामले आए थे। इसमें मात्र 10 मामलों का ही निस्तारण हो सका। हर बार की तरह अगली बार की तिथि देकर फरियादियों को थानों से भेज दिया गया।  
विज्ञापन

लोटन व मोहाना थाना में आयोजित समाधान दिवस में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह पहुंचे। दोनों थानों में 10 मामले आए थे। इसमें राजस्व से जुड़े होने के कारण मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। एसपी ने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुने और उसका समय से निस्तारण करें। कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसओ डीसी चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह सदर थाने में एएसपी मुन्ना लाल सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पांच मामले आए थे। सभी मामले राजस्व के होने के कारण निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एएसपी ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष जुबेर अली, एसआई चंद्रकांत तिवारी, महिला एसआई संगीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उसका में एसओ अनिल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें आठ मामले आए थे। राजस्व से जुड़े तीन मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। शेष पांच मामलों का राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करने आश्वासन दिया गया। खेसरहा में एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 12 मामले आए थे, राजस्व के 9 व पुलिस के तीन मामले थे। पेश हुए मामले में कुर्थिया चौकी क्षेत्र के सुनील चौधरी व योगेंद्र दुबे के बीच बकाया पैसों को लेकर हुए विवाद का था जिसका आपसी सहमति से समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बेलौहा निवासी आलिया पत्नी मुख्तार के तीन माह के बच्चे को लेकर विवाद था, जिसे सुलझाते हुए बच्चे को मां को सौंपा गया। एक मामला गढ्ढे की जमीन पर मिट्टी गिरा कर अवैध कब्जा करने का पेश हुआ, जिसमें भैंसा गांव में गड्ढे की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा को तुरंत रोकने तथा कब्जा कर रहे व्यक्ति को थाने पर तलब करने का हलका सिपाही को निर्देश दिया गया। समाधान दिवस में आए शेष मामलों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश देने के साथ संबंधितों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्र, कानूनगो विजयनाथ उपाध्याय, विजय कुमार यादव, लेखपाल हरिश्चंद, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, जनार्दन प्रसाद और लल्लू आदि मौजूद रहे।

बांसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में बांसी में राजस्व विभाग के कुल 4 मामले आए थे। सभी मामले पैमाइश से संबंधित थे। इस लिए सभी के निस्तारण के लिए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया। अध्यक्षता तहसीलदार बांसी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रभारी कोतवाल विक्रमाजीत राय, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, रविकांत मणि त्रिपाठी, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। कपिलवस्तु कोतवाली पर राजस्व के कुल 5 एवं थाना मोहाना पर राजस्व के ही कुल आठ मामले आए थे। एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया गया। वहीं, मोहाना थाना में आए कुल राजस्व के 8 मामलों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका। जोगिया में एसओ रविंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पांच मामले आए थे। राजस्व से जुड़ा मामला होने के कारण निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed