{"_id":"682385fb044a332b10069cb7","slug":"temperatures-rise-due-to-the-westerly-winds-everyone-is-suffering-from-the-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137435-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पछुआ से चढ़ा पारा, गर्मी से सभी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पछुआ से चढ़ा पारा, गर्मी से सभी बेहाल
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग मेडिकल कॉलेज के पास चिलचिलाती धूप में दुपट्टे से चहरा व सिर को ढक कर जाती युव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 10 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पछुआ के साथ पारा चढ़ने से प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
गर्मी ऐसी की दोपहर में लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ का प्रभाव बढ़ने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। प्रचंड गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया। पारा 42 डिग्री के पार चले जाने से लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे थे। गर्मी ऐसी कि दोपहर में राह चलना दुश्वार हो गया था। गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए थे। देर शाम तक गर्मी का प्रभाव होने से उमस भी बरकरार है।
मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होता रहा।