फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager who went to wash clothes fell in the river, missing

कपड़े धोने गई किशोरी नदी में गिरी, लापता

Sun, 20 Mar 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to wash clothes fell in the river, missing
कपड़े धोने गई किशोरी नदी में गिरी, लापता
विज्ञापन

शाहपुर (सिद्धार्थनगर)। होली मनाने अपने फूफा के घर आई किशोरी राप्ती नदी में डूब गई, जबकि उसके साथ गई दूसरी किशोरी को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। स्थानीय गोताखोरों देर शाम तक लापता किशोरी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। घटना इटवा थाना क्षेत्र के बगहवा गांव में शनिवार की शाम को हुई।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी मोहन की 16 वर्षीय बेटी नीलम होली का त्योहार मनाने इटवा थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी अपने फूफा नंदलाल के घर आई थी। इसके साथ ही क्षेत्र के मानादेई गांव की रहने वाली राधा (15) भी नंदलाल के घर आई थी। शनिवार को होली खेलने के बाद नीलम और राधा कपड़े धोने के लिए गांव के पास राप्ती नदी के तट पर गई थीं। कपड़े धुलने के दौरान नीलम गहरे पानी में चली गई। उसे तैरना नहीं आता था, इस कारण वह डूबने लगी। यह देख राधा उसे बचाने के लिए पानी में चली गई, जिसके बाद राधा भी पानी में डूबने लगी। दोनों को नदी में डूबते देख आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गए। लोगाें ने राधा को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। उसकी जान बच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नीलम की तलाश की गई थी, मगर उसका पता नहीं चला। इस संबंध में एसओ इटवा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed