{"_id":"670c42e0bf28914eed0261f4","slug":"teenager-who-went-to-immerse-idol-dies-due-to-drowning-in-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125621-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन करने गई किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन करने गई किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत
Mon, 14 Oct 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के सवाड़ाड गांव में हुई घटना
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सवाड़ाड गांव में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबकर से एक किशोरी की मौत हो गई। उसने घर में छोटी सी मूर्ति स्थापित करके नौ दिन पूजा की और मूर्ति विसर्जन के दौरान वह पानी में उतरी, अचानक गहराई में जाने के कारण डूब गई।
क्षेत्र के महुआ गांव निवासी आंचल (13) पुत्री सुरेंद्र कुमार विगत दो वर्षों से नवरात्र में एक छोटी मूर्ति घर पर स्थापित कर नौ दिनों तक व्रत पूजा करती थी। मोहल्ले के लोग भी उसकी भक्ति देखकर आंचल का साथ देते थे। वह गांव के स्कूल में कक्षा 8 छात्रा थी। इस वजह से सहेलियों के साथ मिलकर पूरे नौ दिनों तक पूजा आरती करती रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए गांव से थोड़ी दूर सवाडाड़ के पोखरे पर गई थी। विसर्जन करते समय वह गहरे पानी में चली गई, वहां से वह निकल नहीं पाई और डूब गई। वहां मौजूद लोगों ने आंचल के डूबने का शोर मचाया। घर वालों को सूचना दी, कुछ देर बाद ग्रामीणों के मदद से उस पानी से निकाला गया।
परिजनों ने तत्काल सीएचसी खेसरहा लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच कर घटना के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।