फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager gang-raped, case against six youths

Siddharthnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छह युवकों पर केस

Thu, 01 Dec 2022 02:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 02:13 PM IST
सार

इटवा के थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व महिला पर दूसरे आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को तलाश जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Teenager gang-raped, case against six youths
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र एक गांव की किशोरी से मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने छह युवकों पर केस दर्ज किया है। मदद मांगने पर बचाने के बजाय पीड़िता की पिटाई करने के आरोप में एक महिला पर भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने इटवा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन के घर से पैदल वापस आ रही थी। पकरैला चौराहे पर मुर्गे काट रहे एक युवक ने उसे उसके घर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाद में वह उसे जबरदस्ती डुमरियागंज में राप्ती नदी पर बने पुल के नीचे ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


किशोरी के अनुसार, उसी बीच एक महिला आई, जिससे उसने मदद मांगी। महिला ने उसकी पिटाई कर दी। उसी दौरान पांच और युवक आए। उन पांचों ने भी दुष्कर्म किया। इटवा के थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व महिला पर दूसरे आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को तलाश जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed