फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager dies due to collision with unknown vehicle

Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to collision with unknown vehicle

विज्ञापन



- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- शिवनगर डिड़ई क्षेत्र के करही के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही गांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के करही निवासी शनि (18) पुत्र संकटा, प्रेम (16) पुत्र रामबिलास के साथ शुक्रवार रात क्षेत्र के ही करही पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए निकला था। अभी गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उन्हें त्रिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालात देखकर डॉक्टरों ने प्रेम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। जबकि शनि को मामूली चोट आई थी। इसलिए उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

किशोर के मृत्यु की सूचना घर पहुंचते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। खासकर किशोर की मां और बहन का रो-रोकर सबसे बुरा हाल था। तीन भाइयों में सबसे छोटा प्रेम बानकुंइयां स्थित रामसेवक राम कुमार इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। उसने इसी वर्ष नौवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की था। बताया जाता है कि दोनों बड़े भाइयों के मुकाबले प्रेम अधिक होनहार व सामाजिक विचार का था। पिता राम विलास घर व दूकानों पर किसी के पिकअप से पानी सप्लाई का कार्य करता है। एसओ शिवनगर डिड़ई रामकृपाल शुक्ल ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed