{"_id":"6384f699cc2f332998434225","slug":"teen-dies-after-being-hit-by-a-car-siddharthnagar-news-gkp459041585","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की चपेट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की चपेट से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट से किशोर की मौत
खेसरहा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा चौराहे पर सोमवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार किसान के बेटे की मौत हो गई। वह बेचे गए धान की धनराशि लेेन के लिए गया था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवाल गांव निवासी अंशुमान (13) गांव के ही एक युवक की बाइक पर सवार होकर तेलौरा बाजार बेचे गए धान का मूल्य लेने के लिए गया था। वापस आते समय बांसी की ओर से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में अंशुमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया।
वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कार को कब्जे में लेकर थाने गई। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल बांसी वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।