{"_id":"62d1b7e1da8e607d1040b5d6","slug":"teasing-and-fight-siddharthnagar-news-gkp443822844","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की ओर गई किशोरी से छेड़खानी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की ओर गई किशोरी से छेड़खानी, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की ओर गई किशोरी से छेड़खानी, मारपीट
- पुलिस ने दर्ज किया केस, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
आरोपी पक्ष ने भी किशोरी के घर वालों पर दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई किशोरी से छेड़खानी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी पक्ष ने भी किशोरी के घर वालों पर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को देर शाम 16 वर्षीय किशोरी खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर उन्होंने किशोरी की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर परिजन आरोपित के घर उलाहना देने गए, जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
पीड़ित पक्ष ने आरोपित के घर वालों पर हसुआ से हमला कर किशोरी के पिता को घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। उधर, आरोपित पक्ष ने पीड़ित पक्ष के पांच लोगों पर घर में घुसकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली गोल्हौरा प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।