{"_id":"6333489cf4ecd97a9650d4f1","slug":"teachers-got-training-of-sanitation-siddharthnagar-news-gkp452023610","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
विज्ञापन
भनवापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में संचारी रोग जागरुकता के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते ड?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी अधीक्षक ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
भनवापुर। बीआरसी सभागार में मंगलवार को पांच-पांच न्याय पंचायतों के प्रधानाध्यापकों (नोडल शिक्षकों) को स्वच्छता के लिए प्रशिक्षित किया गया। संचारी रोग जागरुकता के लिए हुई बैठक में सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए बचाव का उपाय बताया।
प्रथम बैच में भनवापुर, शाहपुर, धनोहरी, सोहना, चिताही द्वितीय बैच में देवरिया चमन, भरवठिया, सिकटा, रमवापुर जगत राम और अंतिम बैच में बिजौरा बिस्कोहर सिकौथा, हटवा व डोकम अमया के प्रधानाध्यापकों को बुलाया गया। सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक करना जरूरी है। प्रार्थना सभा में संचारी रोग से संबंधित बातें बच्चों को बताई जाएं। बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाने और मच्छरदानी के इस्तेमाल इत्यादि के बारे में भी बताया जाए।
यूनिसेफ के दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को जागरूक करते हुए शौचालय का प्रयोग, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल व कहीं भी गंदा पानी इकट्ठा ना करने की बात बताई जाए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, राम प्रकाश मिश्र, अरुण चतुर्वेदी, आबिद रिज्वी, शिवाजी सिंह, आशीष सिंह, उमाकांत गुप्ता, गोपेश दुबे, वेद प्रकाश, आशीष भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहयोग मांगा
डुमरियागंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को डुमरियागंज बीआरसी में नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ महेश कुमार वर्मा ने संचारी रोगों के संबंध में विधिवत जानकारी दी। रोगों से बचाव का तरीका भी बताया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहयोग मांगा गया।
उन्होंने जलजनित बीमारियों के बारे में शिक्षकों और बच्चों को जागरूक किया। डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के उपाय बताए। यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शोएब अख्तर ने पिछले अभियानों में आई कमियों पर प्रकाश डाला और पुनरावृत्ति न होने का अनुरोध किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने शिक्षकों से अभियान में पूरा सहयोग और प्रतिभाग करने की अपील की। संवाद