फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   teacher dismissed due to forge certificate

दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

Fri, 14 Oct 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
teacher dismissed due to forge certificate
दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फतेहपुर जिले में तैनात शिक्षिका के शैक्षिक प्रमाणपत्र पर जिले के भनवापुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा गोसाई में कार्यरत सहायक अध्यापिका को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से शिक्षिका के विरुद्ध केस दर्ज कराके रिपोर्ट मांगी है।

कानपुर नगर के बसंतविहार नौबस्ता निवासी किरन के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र पर देवरिया जिले के देवरिया रामनाथ के टोला भटवलिया निवासी किरन ने शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। उसकी पहली तैनाती भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करहिया सघन में हुई, जो प्रोन्नति मिलने के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा गोसाई में तैनात थी। जबकि वास्तविक किरन फतेहपुर जिले के ब्लॉक देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैरागीखाड़ी में तैनात है। शैक्षिक दस्तावेजों की जांच में फर्जी पाए जाने पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने नियुक्ति तिथि से ही उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed