{"_id":"62ec147d3835e81f15234486","slug":"teacher-absent-students-are-playing-in-complex-siddharthnagar-news-gkp446056024","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर ः प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बिस्कोहर में शिक्षक नहीं रहने पर खेलते हुए बच्चे।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक रहे गैरहाजिर, परिसर में खेलते मिले बच्चे
सिद्धार्थनगर। जनपद के कुछ परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। विद्यालयों में एक ओर शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि स्कूल में अध्यापकों के न आने से विद्यार्थी स्कूल परिसर में ही खेलकूद करते मिले।
इसकी गांव के लोग शिकायत भी कर रहे हैं। लेकिन, लापरवाह शिक्षक अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे हैं। कहीं, बच्चे गेट कूदकर विद्यालय में पहुंच गए तो कहीं आपस में लड़ते नजर आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी नियमित भ्रमण करके विद्यालयों की जांच कर रहे हैं और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं। लेकिन, कुछ विद्यालयों में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सामान्य तौर अभिभावक शिक्षकों की शिकायत नहीं करते हैं। लेकिन, अपने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी शिकायत कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को संवाददाता ने पड़ताल की तो व्यवस्था लचर नजर आई।
नहीं थे शिक्षक, गेट से कूद कर अंदर जा रहे थे बच्चे
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टीकर में बृहस्पतिवार सुबह 8:50 बजे तक मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। यहां पर बच्चे भी नहीं पहुंचे थे। कुछ बच्चे गांव के रास्ते से स्कूल की ओर आते जरूर दिखे। नियम के मुताबिक शिक्षकों को विद्यालय में सुबह 7.30 बजे पहुंचना चाहिए। शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचे थे, स्कूल गेट में ताला लटका हुआ था। बच्चे जान जोखिम में डालकर गेट से चढ़कर विद्यालय में प्रवेश कर रहे थे, उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। विद्यालय में पहुंचे गांव के कोदई साहनी, विनोद कुमार, पुजारी, जगराम एवं राकेश यादव ने बताया कि शिक्षक विद्यालय में नियमित नहीं आते हैं, बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इस संबंध में बढ़नी के खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने कहा कि विद्यालय देर में शिक्षकों को बिना सूचना अनुपस्थित के मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
------
कार्यरत हैं शिक्षक, कोई नहीं मिला विद्यालय में
बिस्कोहर। भनवापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिस्कोहर द्वितीय में सुबह 9.15 बजे तक शिक्षक नहीं पहुंचे थे। प्रधानाध्यापक को लेकर तीन शिक्षक व तीन शिक्षामित्र तैनात हैं। लेकिन, कोई भी समय से विद्यालय नहीं पहुंचते थे। बच्चे परिसर में खेलते हुए मिले। बिस्कोहर निवासी उत्तर यादव, डीह निवासी अभिभावक पंडित यादव ने बताया कि उनके बच्चे इस विद्यालय में पढ़ते है, सभी बच्चे समय से स्कूल पहुंच जाते हैं। लेकिन, विद्यालय में तैनात शिक्षक समय से नहीं आते हैं। अभिभावक सुनीता ने भी शिक्षकों को समय से नहीं पहुंचने की शिकायत की। संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बीपी मिश्रा ने कहा कि जांच कराई जाएगी। अभिभावकों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यहां हो रही थी पढ़ाई
ढेबरुआ। प्राथमिक विद्यालय औदही कलां प्रथम में बृहस्पतिवार सुबह 09:03 बजे विद्यालय खुला था। विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक व शिक्षामित्र विद्यालय में शिक्षण कार्य करते मिले। वहां नामांकित 112 में 98 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक जलाल अख्तर ने बताया कि उनके अलावा विद्यालय में सहायक अध्यापक शिवसागर यादव, तीन शिक्षामित्र, कुशल कुमार चौधरी, श्रवण कुमार तिवारी व रमेश कुमार गुप्ता कार्यरत हैं। प्राथमिक विद्यालय जियाभारी में 09:20 बजे तक नामांकित 190 में 135 विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय में चार शिक्षक व दो शिक्षामित्र कार्यरत हैं। शिक्षिका अर्चना पांडेय अनुपस्थित मिलीं। बीईओ रामू प्रसाद ने बताया कि वह 3 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश पर हैं। स़ुबह 9:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया में चारों शिक्षक पढ़ाते हुए मिले। नामांकित 195 विद्यार्थियों में 120 मौजूद थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवबालक ने बताया कि सभी शिक्षक सुबह 7.30 से दोपहर 2.30 बजे विद्यालय में रहते हैं।