फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Target to find 5400 tuberculosis patients in the new year

Siddharthnagar News: नए वर्ष में 5400 क्षय रोगी खोजने का लक्ष्य

Thu, 28 Mar 2024 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Target to find 5400 tuberculosis patients in the new year
-पिछले वर्ष जिले में 4647 रोगी हुए चिंहित, किया जा रहा इलाज
विज्ञापन

- विश्व क्षय रोग दिवस पर सार्वजनिक अवकाश होने से 28 मार्च को मनाया गया दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के टीबी स्वास्थ्य केंद्र पर क्षय रोग दिवस मनाया गया। इसमें पिछले वर्ष मिले क्षय रोगियों के बारे में जानकारी ली गई और नए वर्ष में 5400 नए क्षय रोगियों को खोजने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने की।
सरकार के निर्देशानुसार 2025 तक भारत को क्षय रोग से मुक्त करना है। इसके लिए जिले से प्रतिवर्ष क्षय रोगियों को खोज कर इलाज करना रहता है। उसी के संबंध में जिला टीबी स्वास्थ्य केंद्र पर शासन के आदेश से विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इसमें 2023 में मिले 5833 रोगियों के बारे में जानकारी ली गई। उसके बाद उपस्थित चिकित्सक कर्मियों को क्षय रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी के सभी अधिकारी, ब्लाॅक स्तर पर टीबी के स्वास्थ्य कर्मी, एचआईवी के एलटी व काउंसलर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने सभी को टीबी के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिले से पूर्ण से क्षय रोग मुक्त करना हैं। किसी भी प्रकार की लोगों को समस्या हो तो उनका जांच करवाए। गांव में जाकर लोगों को जागरूक करे। इससे वह इलाज करवाने के लिए आगे आए। बताया कि लक्ष्य के अनुसार रोगियों को चिह्नित करें। इससे जल्द से जल्द जिले को टीबी मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. मानवेंद्र पाल, पंकज त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, दिग्विजय प्रसाद, फिरोज अहमद, सुजाला, सत्य प्रकाश, राजेश, अमित मिश्र, सुरेश, सुखदेव, पंकज, प्रीति, सुभाष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed