फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Take action after checking the construction of teacher's house: Divisional Commissioner

शिक्षक आवास निर्माण की जांचकर करें कार्रवाई : मंडलायुक्त

Sat, 27 Nov 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Take action after checking the construction of teacher's house: Divisional Commissioner
शिक्षक आवास निर्माण की जांचकर करें कार्रवाई : मंडलायुक्त
विज्ञापन

ककरहवा। मंडलायुक्त बस्ती गोविंद राजू एनएस ने बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम दुल्हा शुमाली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन शिक्षक आवास की जांच की तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा को टीम गठित कर जांच कराने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ककरहवा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। जिला ओडीएफ घोषित होने के बावजूद लाभार्थियों के नाम छूटने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए सहायक विकास अधिकारी को शीघ्र लाभार्थियों के नाम जोड़कर शौचालय का अनुदान देने के लिए कहा। ग्रामसभा में पंचायती राज का कार्य जांच में संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही। गांव के बिंदु कुमार ने कोटेदार की ओर से केवल साढ़े चार किलो राशन देने की शिकायत की। इस पर एसडीएम से राशन वितरण की जांच करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

गांव में गोल्डन कार्ड बनाने में उदासीनता पर जिलाधिकारी ने बर्डपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा को इस कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। ग्रामीण प्रतापचंद ने डीएपी न मिलने की शिकायत की। कृषि संभाग अधिकारी ने बताया कि सभी गोदामों पर डीएपी आ गई है। जल्द किसानों को 1280 रुपये प्रति बोरी सरकारी कीमत पर डीएपी मिलनी शुरू हो जाएगी। पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन शिक्षक आवास की जांच में ईंट की गुणवत्ता व ड्रेनेज सिस्टम मानक के विपरीत पाए जाने पर जिलाधिकारी को जांच करवाकर कार्रवाई करने के लिए मंडलायुक्त ने निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय में गंदगी देखकर मंडलायुक्त ने कहा कि इसमें बच्चे ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं कर सकते तथा बीमार होने का खतरा भी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। आदेश के बाद भी विद्यालय में बिजली कनेक्शन न जोड़ने के लिए जेई संदीप कुमार को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील योजना के खाते से ग्रामप्रधान को अब तक न जोड़ने व विद्यालय में उपस्थित बच्चों के सापेक्ष कम भोजन बनने से अधिकारीगण नाराज दिखे। विद्यालय में दुर्व्यवस्था पर बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, बर्डपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा, खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, एडीओ रामप्यारे, सेक्रेटरी आशुतोष यादव, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय, भवानी शंकर शुक्ला, मुलायम सिंह, अरविंद तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, गुलाब जायसवाल, बालमुकुंद, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed