फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Take a bike procession roared employee

बाइक जुलूस निकालकर गरजे कर्मचारी

Thu, 11 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
 Take a bike procession roared employee
विकास भवन परिसर में हड़ताल करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन व्यवस्था, केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने गुरुवार को भी दफ्तरों में तालाबंदी की। शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और विकास भवन सहित अन्य विभागों में कामकाज ठप रहा। ताला लगाकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए नारे लगाए। हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। कर्मचारियों के आंदोलन से सरकारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। काम-काज पूरी तरह ठप बना हुआ है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले लामबंद विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने कार्यालयों पर ताला लगाकर विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। कर्मचारियों की उपेक्षा सरकार को भारी पड़ेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि चुनावी दौर को देखते हुए सरकार झुनझुना थमाने की तैयारी में है, लेकिन अब झुनझुना नहीं ठोस कार्रवाई चाहिए।
विज्ञापन

सभा के बाद कर्मचारियों ने पूरे नगर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभा व प्रदर्शन में सह अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश शुक्ला, मंत्री शिवाकांत पांडेय, रणजीत कुमार, विवेकमणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, हरीश चंद्र पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाठक, जमुना प्रसाद आर्य, इंद्रजीत कुमार, रवींद्र कुमार, अजय दुबे, सुशीला जायसवाल, सीमा चौहान, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसएन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तीन दिवसीय महाहड़ताल के दूसरे दिन बर्डपुर विकासखंड कार्यालय में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किए। सभी कर्मचारियों ने बंद का समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार्य किया। विकास क्षेत्र कार्यालय के बंदी से ग्रामीण अपने काम को लेकर काफी परेशान नजर आए।
बंद में गोवर्धन प्रसाद, विजय कुमार मिश्र, अजीजुर्रहमान, रामनारायण झा, उमेश चंद्र पटेल, अनिल मिश्रा, राजेश कुमार, फूलचंद, देवता दिन चौधरी, द्वारिका पांडेय, गोपेश्वर पटेल, अवधेश मिश्रा, पंचराजी देवी, गायत्री देवी, चंद्रभूषण तिवारी, आरडी सिंह आदि रहे।
बांसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसन्तपुर, तहसील परिसर बांसी, विकासखंड बांसी व मिठवल पर कर्मचारियों ने बंदी कर हड़ताल पर रहे। हड़ताल का नेतृत्व कमलेश मिश्र अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रतन शंकर चौधरी व तहसील मंत्री भोला पाठक ने किया।

जनपदीय पर्यवेक्षक दूधनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार चुनाव के दौरान किये गये वादे से पीछे हट रही है। अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि हमें अपना अधिकार लेना आता है और इसके लिए हम संघर्ष करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से अर्जुन प्रसाद यादव, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed