फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspicious paddy seed found, samples taken from 20 shops

संदिग्ध मिला धान बीज, 20 दुकानों से लिए नमूने

Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suspicious paddy seed found, samples taken from 20 shops
संदिग्ध मिला धान बीज, 20 दुकानों से लिए नमूने
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बीज और खाद में मिलावट रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम दुकानों पर छापा मारकर जांच कर रही है। जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की दुकानों पर छापा मारा। धान का बीज संदिग्ध मिलने पर 20 दुकानों से नमूने लिए। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
धान के बीज और उर्वरक गड़बड़ी की लगातार शिकायतें आ रही हैं। रविवार को जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने टीम के साथ इटवा क्षेत्र की दुकानों पर छापा मारा। वहां धान के बीज में मिलावट होने के संदेह में 20 दुकानों से नमूने लिए। उसके साथ ही आठ दुकानों से उर्वरक में मिलावट की आशंका पर नमूने लिए गए।
विज्ञापन

साथ ही इटवा कस्बे की पांच दुकानों में अनियमितता के मामले में नोटिस जारी किया गया। समय से जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि बीज और उर्वरक में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए अभियान जारी रहेगा। अगर किसी भी किसान को बीज और खाद में संदेह दिखे तो वह तत्काल सूचना दे। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed