फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Surya Sakhi of the groups will illuminate the villages

Siddharthnagar News: गांवों को रोशन करेंगी समूहों की सूर्य सखी

Wed, 29 Jan 2025 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Surya Sakhi of the groups will illuminate the villages
सोलर पैनल स्ट्रीट लाइट। स्रोत सोशल मीडिया
विजय यादव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 57702 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट के रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य सूर्य सखी द्वारा किया जाएगा। इस कार्य के लिए सूर्य सखी को उत्पाद की कुल कीमत का ढाई प्रतिशत कमीशन (पांच वर्षों के लिए) यूपीनेडा के माध्यम से वेंडर द्वारा प्रदान किया जाएगा।
समूह सदस्यों को इस कार्य के लिए छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण (टेक्निकल प्रशिक्षण) प्रदान किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रदेश के 35 जिलों में पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में सूर्य सखी योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। यूपीएसआरएलएम के अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा ओजस द्वारा सभी विकास खंडों में सोलर शॉप खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें उपलब्ध उत्पादों की बिक्री में भी सूर्य सखियों की मदद ली जाएगी एवं इन उत्पादों की बिक्री में भी सूर्य सखियों को लाभांश प्रदान किया जाएगा। सूर्य सखी के द्वारा प्रेरणा ओजस के उत्पाद बिक्री करने पर एक ओर तो सूर्य सखी को लाभांश प्राप्त होगा तो दूसरी ओर प्रेरणा ओजस के उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में भी सहायता मिलेगी। प्रेरणा ओजस की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग होने से प्रेरणा ओजस के उत्पादों में बिक्री में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सूर्य सखी ग्रामीण क्षेत्र में सोलर टेक्नीशियन के रूप में सोलर उत्पादों की मरम्मत का कार्य कर अपनी आय बढ़ा सकेगी। इस प्रकार सूर्य सखी को उनके कौशल से आय का एक सतत साधन प्राप्त होगा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही सूर्य सखी सामाजिक पहचान भी प्राप्त करने में सफल होगी।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जिसमे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत में सूर्य सखी की उपलब्धता विद्यमान होगी। सूर्य सखी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ग्राम पंचायत में ही स्वरोजगार की प्राप्ति होगी। इसके सफल क्रियावन्यन के लिए मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ दीपा रंजन ने संबंधित 35 जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed