फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Supply of contaminated water from the cottage

टोटी से हो रही दूषित जल की आपूर्ति

Fri, 07 Jun 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 07 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water from the cottage
टोटी से हो रही दूषित जल की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़ ( सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में पिछले तीन दिनों से वाटर सप्लाई से दूषित पानी आ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गहराने से हजारों लोग परेशान हैं। आलम यह है कि सूचना के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास त्रिपाठी का कहना है कि वाटर सप्लाई से दूषित पानी आने के कारण हम लोगों को आजकल रोजमर्रा के प्रयोग में लगने वाले पानी की जरूरत को पूरा करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में जल संकट की समस्या उत्पन्न होने से हम लोग परेशान हैं।पिंटू वर्मा का कहना है कि जल निगम की लापरवाही से नगरवासी परेशान हो गए हैं। मौजूद समय में स्थिति और भयावह हो गई है। रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए पानी को खरीदना पड़ रहा है। या तो नल से पानी की जरूरत पूरी की जा रही है। दीपक कौशल का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में बोरिंग की टोटी से पिछले तीन दिनों से दूषित पानी आने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जलनिगम विभाग की लापरवाही का नतीजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या से सभी लोग परेशान हैं। शुभम वर्मा का कहना है कि दस हजार की आबादी वाले नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जलनिगम विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता से आम जनमानस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से दो चार हो रहा है। आलम यह कि शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने से लोगों की समस्या और जटिल हो गई है।उधर जल निगम के अवर अभियंता श्रीचंद्र का कहना है कि  यह समस्या पहली बार उत्पन्न हुई है। कार्य किया जा रहा है। सप्लाई पाइप लाइन में लिकेज के कारण यह दिक्कत आई है। इसमें थोड़ा समय लगेगा। समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed