फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Superintendent gives tips to reduce child mortality rate

Siddharthnagar News: बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए अधीक्षक ने दिए टिप्स

Mon, 13 May 2024 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Superintendent gives tips to reduce child mortality rate
-भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में पांच दिवसीय एचबीवाईसी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। छोटे बच्चों के गृह भ्रमण आधारित देखभाल (एचबीवाईसी) कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। सीएचसी सिरसिया में सोमवार को शुरू हुए प्रशिक्षण में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों का मृत्यु दर कम करने का टिप्स दिया।

बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा बहू के माध्यम से तीन माह से 15 माह के बच्चों को तीन माह, छह माह, नौ माह, 12 माह व 15 माह में कुल पांच बार भ्रमण करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी लें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत बच्चों को इलाज के लिए भेजें, जिससे बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव त्रिपाठी व बीसीपीएम मैराज अहमद ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत समस्त आंगनबाड़ी, आशा बहुओं, संगिनी, एएनएम एवं पर्यवेक्षक का बैच बनाकर प्रशिक्षण करवाएंगे, जिसमें सभी की शतप्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुषमा द्विवेदी, ध्रुवचंद, मनोज, राहुल,अनिल, अर्चना, तारामती, सुधा पांडेय, शशिकला उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed