फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sunshine, mercury rises and life back on track

Siddharthnagar News: धूप, चढ़ा पारा और पटरी पर आई जिंदगी

Sun, 15 Jan 2023 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 01:03 PM IST
सार

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। आसमान साफ रहेगा और कोहरा कम होगा। लेकिन, हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी हो जाएगी। हिमालय क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा के कारण दो-तीन दिन तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Sunshine, mercury rises and life back on track
शहर स्थित बुद्धा पार्क में धूप निकलने के बाद झूले का आनंद लेते बच्चे। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में 15 दिनों बाद अच्छी धूप निकलते ही दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। लिहाजा लोगों का सामान्य जीवन पटरी पर आ गया। बच्चों के जहां पार्क गुलजार नजर आए वहीं, खुली जगह या छत पहुंचकर लोगों ने धूप में बैठकर राहत महसूस की। दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक पहुंचकर अचानक सामान्य हो गया। लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े भी कम हो गए और बाजार में चहल पहल नजर आई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कोहरा हल्का था और सुबह 10 बजे ही धूप निकल आई। धूप के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्यियस से अधिक वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में ठंड कम लगी तो लोगों को करीब 15 दिन बाद गलन से राहत मिली। लोगों ने घरों में कपड़े साफ किया ताकि जल्द ही सूख जाए।
विज्ञापन


शहर के बुद्धा पार्क व पुरानी नौगढ़ स्थित जमुआर नाला के पास बच्चे धूप में आनंद का अनुभव कर रहे थे। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शिक्षक बोर्ड के विद्यार्थियों को बाहर कुछ जरूरी जानकारी देते नजर आए। बीएसए मैदान और जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी खेलते नजर आए। एक दिन पहले तक शाम 6 बजे ही लोग कई परत गर्म कपड़े और टोपी में नजर आ रहे थे। लेकिन, शनिवार को कुछ लोग जैकेट उतारकर स्वेटर पहने हुए नजर आए। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से तापमान में फिर गिरावट शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। आसमान साफ रहेगा और कोहरा कम होगा। लेकिन, हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी हो जाएगी। हिमालय क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा के कारण दो-तीन दिन तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed