फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   suke ka aasar

कैसे होगा धान, संकट में किसान

Fri, 04 Sep 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
suke ka aasar
बारिश नहीं होने से मंडराने लगा है सूखे का खतरा
विज्ञापन

जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर रकबे पर होती है धान की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कैसे धान होगी, किसान इस समस्या से परेशान हो गए हैं। पहले अतिवर्षा और बाढ़ ने फसल को बर्बाद कर दिया और अब सूखे की स्थिति किसानों के अरमानों पर पानी फेर रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो ऊंचे हिस्से वाले खेतों का धान सूखने लगेगा।
प्रकृति के भरोसे जीने वाले किसान हर बार किसी न किसी आपाद की मार खा जाते हैं। तराई क्षेत्र में गिने जाने वाले इस जनपद के किसान मुख्य रूप से धान और गेहूं की फसल लगाते हैं। इस वर्ष धान की रोपाई शुरू होने के बाद अतिवर्षा से निचले हिस्से वाले खेत डूब गए और अधिकांश फसल नष्ट हो गई। वहीं बाढ़ग्रस्त इलाके का धान बाढ़ के पानी में डूबकर खत्म हो गया। अब जो फसल थी, उसमें किसानों ने जी-तोड़ मेहनत करके उसे बचाया, लेकिन अब वह भी सूखे की भेंट चढ़ती हुई नजर आ रही है। किसान सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, रुद्रनरायन, विजयनाथ, सोमनाथ, चिन्नू यादव और रामसेवक आदि किसानों का कहना है कि बारिश के बाद अतिवर्षा से जो फसल बची वह अच्छी थी। उम्मीद था कि लागत नहीं डूबेगी, लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से खेतों की नमी खत्म हो गई है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो ऊंचे हिस्से के खेत सूखने लगेंगे। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी सूखे जैसे हालात फिलहाल नहीं हैं। बारिश नहीं होने से ऊंचे हिस्से के खेतों की नमी घटी है। अगर जल्द बारिश नहीं होती है तो किसान पानी भरना शुरू कर दें। नहीं तो उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

57 गांव बाढ़ प्रभावित
प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जिले में 57 गांव ऐसे चिन्ह्म्ति किए गए थे जो बाढ़ से प्रभावित थे। नदी के तट के पास बसे इन गांवों में बाढ़ के पानी से धान की फसल पर पहले ही बुरा असर पड़ा है। यहां के अधिकांश पहले ही फसल गवां चुके हैं। अब सूखा से जिनकी फसल है वह भी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े रकबे पर हुई है धान की खेती
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक लाख 70 हजार हेक्टेयर रकबे पर धान की खेती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed