फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students will also be able to take online classes of Abhyudaya

Siddharthnagar News: अभ्युदय की ऑनलाइन कक्षाएं भी ले पाएंगे विद्यार्थी

Mon, 28 Oct 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students will also be able to take online classes of Abhyudaya
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत स्थापित कोचिंग क्लास में जल्द ही ऑनलाइन कक्षा शुरू होगी। ऑनलाइन कोचिंग में ऐसे भी छात्र-छात्राएं जुड़ पाएंगे, जो जिला मुख्यालय से दूर रहते है। उन्हें भी इस कोचिंग से ऑनलाइन कक्षाओं में सम्मलित की जाएगी। जिससे कोचिंग के अलावा ऑनलाइन विधि से भी छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।
विज्ञापन

जीआईसी के चार कमरों में अभ्युदय कोचिंग क्लास का प्रबंध किया गया है। इसमें सिविल सर्विसेस, आईआईटी, जेई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। जिले में ऐसे बहुत से छात्र है जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना तो चाहते है लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसी क्रम में अभ्युदय कोचिंग में अब अन्य छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसमें छात्रों को अपना स्थायी पता के साथ पढ़ने वाले स्थान का भी विवरण देना होगा। उसके बाद ग्रुप में ऐसे छात्र-छात्राओं को एड करके शाम के समय में कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग के कॉर्डिनेटर आलोक गिरी ने बताया कि जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इससे विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्रा भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed