फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students were happy to see the result of high school-inter

हाईस्कूल-इंटर का परीक्षा परिणाम देख खुश हुए विद्यार्थी

Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students were happy to see the result of high school-inter
परिणाम घोषित होने के बाद शहर में स्थित रघुवर प्रसाद जयसवाल सरस्वती शिशु मंदिर कॉलेज में छात्राओ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हाईस्कूल-इंटर का परीक्षा परिणाम देख खुश हुए विद्यार्थी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को यूपी बोर्ड की ओर से इंटर और हाईस्कूल का परीक्षाफल जारी कर दिया गया। परिणाम आते ही सफल विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। मेधावियों को उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
इस बार छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष के अंक के आधार पर प्रमोट किया गया है। छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार करते हुए दोस्तों के साथ मिठाइयां खाईं। फिर शुरू हुआ शुभकामनाएं देने का सिलसिला। परीक्षा फल जारी होने की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता थी। परीक्षाफल देखने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह था। बोर्ड की साइड खुलते ही परीक्षा फल देखने की होड़ मच गई। कोईं खुद के मोबाइल फोन से तो कोई विद्यालय पर संपर्क करके परीक्षा परिणाम जानने की कोशिश में जुटा रहा।
विज्ञापन

उत्तीर्ण होने के बाद सभी के चेहरे खिल गए। अभिभावकों ने बच्चों को मिठाइयां खिलाकर खुशी व्यक्त की। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली इंटरमीडियट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा पर इस वर्ष कोरोना का ग्रहण लग गया। चुनाव और कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए शासन बोर्ड परीक्षा को रद कर दिया था। पूर्व के अंक और प्री बोर्ड परीक्षा में मिले अंक के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया था। परीक्षा रद होने के बाद परीक्षार्थी रिजल्ट के इंतजार में थे। देरी से उन्हें भविष्य का डर सता रहा था। इसी बीच बोर्ड की ओर शनिवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में इंटर में 26263 और हाईस्कूल में 29278 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया था। जो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें प्रमोट कर दिया गया है। डीआईओएस अवेधश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा में सभी को प्रमोट किया था। इसमें जो प्री बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहा होगा, वहीं फेल होगा। इस बार जिला स्तर पर मेरिट भी देर शाम तक अपडेट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed