फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students' confidence increases through Taekwondo

Siddharthnagar News: ताइक्वांडो के जरिए विद्यार्थियों का बढ़ता है आत्मविश्वास

Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students' confidence increases through Taekwondo
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लाॅक संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को ब्लाॅक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें डुमरियागंज, इटवा और रुधौली स्थित एक निजी स्कूल के बच्चे शामिल हुए। विभिन्न आयु व भार वर्ग के मध्य हुई प्रतियोगिता में डुमरियागंज के छात्राओं का जलवा रहा। विजेताओं को बीईओ संजय कुमार ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कहा कि ताइक्वांडो के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस दौरान धर्मराज दुबे, नसीम अहमद, सुशांत पांडे, पंकज कुमार, राम बहादुर सिंह, राज कुमार तिवारी, प्रमोद सिंह, सुहेल अहमद, विद्यासागर साहनी, काजी शारीक, शिवम पाठक, आफताब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------

प्रतियोगिता में इन छात्राओं का रहा दबदबा

डुमरियागंज। ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 25-27 किलोभार की बालिका वर्ग में इटवा की महिमा को स्वर्ण, डुमरियागंज की खुशी को रजत, रीमा ने कांस्य पदक हासिल किया। 30-33 किलोभार में डुमरियागंज की उजाला ने स्वर्ण, यही की साक्षी ने रजत, जबकि इटवा की दिशा ने कांस्य पदक जीता। 34 -36 किलोभार में डुमरियागंज की आस्था ने स्वर्ण, इटवा की पिंकी ने रजत व उमा ने कांस्य पदक संघर्ष में जीता। जूनियर वर्ग में 43-45 किलोभार नंदनी व शिवानी दोनों डुमरियागंज ने स्वर्ण व रजत, इटवा की आराधना ने कांस्य जीता। 48-50 वर्ग में इटवा की काजल ने स्वर्ण व प्रतिज्ञा ने रजत, संध्या ने कांस्य पदक अपने टैलेंट का इस्तेमाल करके हासिल किया। लोगों ने छात्राओं की प्रतिभाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed