{"_id":"619bceb67963702c6f6d339a","slug":"student-was-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp4172638192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से कक्षा आठ के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से कक्षा आठ के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से कक्षा आठ के छात्र की मौत
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के सहजी बेलबनवा गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के सहजी बेलबनवा गांव के पास इटवा रोड पर सोमवार को साइकिल सवार कक्षा आठ के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी जख्मी हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे साथी का इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के सहजी बेलबनवा निवासी आठवीं का छात्र अखिलेश निषाद (12) पुत्र बृजराज निषाद व राहुल (11) पुत्र जयकुमार सुबह साइकिल से निकले थे। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर दोनों साइकिल से जा रहे थे। वह इटवा-बांसी रोड पर थे कि किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।