फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   student parliament : office bearers took oath

छात्र संसद के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
student parliament : office bearers took oath
छात्र संसद के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में गठित छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश व बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा व अनुशासन की शपथ दिलाई।
बीएसए देवेंद्र नाथ पांडेय ने छात्रों को समय और संयम से अपने जीवन को व्यवस्थित कर लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि बचपन से ही लोकतंत्र के प्रति आस्था और जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए छात्र संसद का गठन सकारात्मक प्रयास है। आदर्श लोकतंत्र अनुशासित विद्यार्थियों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शपथ लेना सरल है, पर निभाना कठिन है। मार्ग में विभिन्न प्रकार की बाधाएं आएंगी किंतु आप डिगे रहे तो निश्चित तौर पर लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि छात्र संसद छात्रों के संपूर्ण विकास की परिकल्पना का अभिन्न अंग है। इससे छात्रों को शैक्षिक के साथ-साथ राजनीतिक, सांस्कृतिक क्रियात्मक रूप से योग्य बनने और विद्यालय से निकलकर देश व समाज को नई दिशा देने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस दौरान दिलीप श्रीवास्तव, दिग्विजय नाथ मिश्र, सच्चिदानंद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ली शपथ
शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री उज्ज्वल मणि त्रिपाठी, उप प्रधानमंत्री आदित्य पांडेय, सेनापति हर्षित मालवीय, उप सेनापति प्रखर मिश्र, अनुशासन प्रमुख शिवांश उपाध्याय, उपअनुशासन प्रमुख राम सागर मिश्र, संसदीय कार्य मंत्री दिव्यांश मिश्र, विद्युत मंत्री देव्यांश मिश्र, जल मंत्री अनीश सोनकर, वित्त मंत्री विजय कुमार, उद्यान मंत्री उत्कर्ष सिंह, स्वच्छता प्रमुख अभिनव कर पाठक, साज सज्जा प्रमुख अनंत मिश्र, जयंती प्रमुख रवि गुप्ता, चिकित्सा प्रमुख विष्णु जायसवाल, खोया पाया प्रमुख मनीष यादव, न्यायाधीश अविष्कार पांडेय, वकील पक्ष कुशाग्र नाथ मिश्र, प्रतिपक्ष मोहम्मद कैफ, पुकारकर्ता अनूप मिश्र सहित छात्र संसद व कक्षा प्रमुख मौजूद थे। संचालन आचार्य वेंकटेश्वर चंद्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed