{"_id":"66c6507b8cc5b861be0db464","slug":"student-dies-in-collision-between-bikes-two-serious-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122768-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत, दो गंभीर
Thu, 22 Aug 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआं खास गांव के पास की दुर्घटना
दूसरे बाइक सवार का मेडिकल कराकर पुलिस दर्ज करेगी केस
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआं खास गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कक्षा नौ के एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा दूसरा छात्र व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। डुमरियागंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिरसिया भेजवाया, जहां डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव निवासी कन्हैया विश्वकर्मा का पुत्र विष्णु (18) व गांव निवासी पवन का पुत्र बूढ़े (19) पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिरसिया में कक्षा नौ के छात्र हैं। बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे दोनों एक साथ बाइक से सरोथर कठौतिया से स्कूल के लिए निकले थे। करीब 15 मिनट बाद 8 बजे दोनों छात्र डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हरीगंज चौराहे से आगे भनवापुर मन्नीजोत मार्ग पर महनुआं खास गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से बाइक से आ रहे, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया कपियवा डीह निवासी लवकुश पुत्र छेदी (32) ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार छात्र करीब सौ मीटर घसीटता गया, जिसमें विष्णु की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दूसरे छात्र पवन का पैर टूटने के साथ ही सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरा बाइक सवार लवकुश भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार महबूब आलम, सीओ सतीश चंद्र पांडेय के साथ डुमरियागंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिरसिया भेजवाया, जहां डाॅक्टरों ने लवकुश व दूसरे छात्र पवन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। छात्रों की बाइक में टक्कर मारने वाले लवकुश का भी मेडिकल कराकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
नशे में था टक्कर मारने वाला बाइक सवार
भनवापुर मन्नीजोत मार्ग पर महानुआं खास गांव के पास बाइक दुर्घटना में कक्षा नौ के छात्र विष्णु की मौत हो गई। विष्णु की बाइक में सामने से टक्कर मारने वाला बाइक सवार शराब के नशे में था। ऐसा लोगों का कहना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद मौके पर पहुंच रहे लोगों से आरोपी गाली-गलौज करता रहा।