{"_id":"6a1b4abb0f6f1ad2cb08e03d","slug":"strict-action-against-smuggling-paddy-seeds-and-umbrellas-seized-in-kapilvastu-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159016-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तस्करी पर सख्ती, कपिलवस्तु में धान का बीज व छाते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तस्करी पर सख्ती, कपिलवस्तु में धान का बीज व छाते पकड़े
विज्ञापन
खुनुवां/कपिलवस्तु। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए धान का बीज, छाते और एक यूपी के नंबर की बाइक समेत हजारों चीज बॉल्स (लोकप्रिय स्नैक) बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से भाग निकले।
नेपाल पुलिस की जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई शुक्रवार को यशोधरा गांव पालिका-6 स्थित रंगपुर नाका क्षेत्र में की गई। यहां भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से लाई जा रही यूपी के नंबर की बाइक पर लदे दो बोरी धान के बीज रंगपुर पुलिस चौकी की गश्ती टीम ने बरामद किया। पुलिस के पहुंचते ही संबंधित व्यक्ति सामान छोड़कर भाग निकला। बरामद धान बीज की अनुमानित कीमत 20 हजार नेपाली रुपये और बाइक की कीमत 40 हजार रुपये आंकी गई है। कुल लगभग 60 हजार रुपये मूल्य का सामान आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भंसार (कस्टम) कार्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है।
दूसरी कार्रवाई यशोधरा गांवपालिका-7 के मर्यादपुर दशगजा सीमा क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने भारत से नेपाल लाए जा रहे 72 छाते और एक पेटी चीज बॉल्स बरामद किए। पुलिस के अनुसार, छातों की कीमत लगभग 36 हजार रुपये और चीज बॉल्स की कीमत एक हजार रुपये बताई गई है। कुल 37 हजार रुपये मूल्य का सामान पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान भी तस्कर पुलिस की भनक लगते ही मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
तीसरी कार्रवाई शनिवार को कपिलवस्तु नगरपालिका-10 स्थित पचेहरा चोक क्षेत्र में की गई। यहां इलाका प्रहरी कार्यालय पिपरा और अस्थायी प्रहरी पोस्ट जहदी की संयुक्त टीम ने 24 पैकेट धान के बीज बरामद किए। इन पैकेटों का कुल वजन 72 किलोग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य 24 हजार रुपये बताई गई है।