{"_id":"69d17eae9dd9b32efd03bdc8","slug":"stone-pelting-over-objectionable-comment-on-facebook-post-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1036-178681-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर पथराव
विज्ञापन
बघौचघाट। फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नगर पंचायत पथरदेवा में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोगों प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो राउंड गोली भी चली है। वहीं पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह अपने फेसबुक एकाउंट पर किसी नेता के साथ फोटो पोस्ट किए थे। उस पोस्ट पर नगर पंचायत के निवासी राम विजय ने कुछ कमेंट कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में गई और मामला शांत कराया। वहीं कुछ लोग गोली चलने की बात भी कर रहे है कि विवाद के दौरान गोली भी चली है लेकिन पुलिस गोली की बात से इनकार कर रही है।सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना को लेकर क्षेत्र में गोली चलने की भी चर्चा रही,हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से साफ इनकार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर संजीव रेड्डी बताया कि विवाद हुआ है लेकिन गोली नहीं चली है।