फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stay Alert: Chemical-based colors and adulteration in ice cream can make you sick.

रहें होशियार : आइसक्रीम में केमिकल की रंगत, मिलावट कर देगी बीमार

Mon, 22 Jun 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Stay Alert: Chemical-based colors and adulteration in ice cream can make you sick.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दूध के बजाय पाउडर, चमकीला और आकर्षक बनाने के लिए रंगों और केमिकल का इस्तेमाल। इन दिनों बाजार में बिक रही लोकल आइसक्रीम में कुछ ऐसी ही मिलावट की जा रही है।
यह हकीकत सामने आई है खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग में लिए गए आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक के 22 नमूनों की जांच में, जिसमें तीन आइसक्रीम के नमूने अधोमानक होने के साथ इनमें खामियां भी पाई गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं और बिना जांचे-परखे बिना इनके इस्तेमाल से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही आइसक्रीम का कारोबार शुरू हो जाता है। गांव से शहर तक इसकी बिक्री होने लगती है। कुछ स्थानीय स्तर पर बनाया जाता है जबकि कुछ बाहर से बिक्री के लिए आता है। गर्मी चरम पर है और उससे राहत पाने के लिए अगर खुद या फिर बच्चों को आइसक्रीम खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध मानकर खाई जा रही यह आइसक्रीम बीमारियों को बुलाने की बड़ी वजह बन रही है। इससे न सिर्फ आपको जुकाम और खांसी की समस्या हो सकती है बल्कि पेट की गंभीर बीमारी भी चपेट में ले रही है। यह शरीर के पूरे सिस्टम को भी कमजोर कर रहा है।

जनपद में लगभग 40 के आसपास आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी संचालित की जा रहीं हैं। यहां से बनने वाली आइसक्रीम गांव के साथ ही शहर तक बिक्री के लिए जाती है। इसके साथ ही शादी और अन्य पार्टी के लिए भी बुकिंग होती है। इस्तेमाल की जाने वाले यह आइसक्रीम कितनी शुद्ध हैं, इससे शायद खाने वाले अनजान हैं। आइसक्रीम की मांग बढ़ने का फायदा उठाकर धंधेबाजों ने यहां भी सेंधमारी कर ली है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed