फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ssb awared about tiranga programme

एसएसबी ने रैली निकालकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए किया जागरूक

Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ssb awared about tiranga programme
एसएसबी ने रैली निकालकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

कपिलवस्तु। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने के लिए एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी बजहा ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। जवानों ने लोगों से अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील की।
एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट विशाल कुमार ने कहा कि, हमें अपने प्रतिष्ठान, घर एवं कार्यालय पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाना चाहिए। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

रैली से पहले प्रधान अब्दुल हक़ीम ने ग्रामसभा के लोगों से अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील की। शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज बहादुर चौधरी ने विद्यार्थियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की बात कही। बजहा बीओपी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई मनोज अधिकारी, रतन सिंह, महिला आरक्षी कोमल, काजल, सबनम, चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
एसएसबी के जवानों ने पढ़ाया राष्ट्र प्रेम का पाठ
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम, हर घर पर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तुलसियापुर में छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
एसएसबी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के प्रभारी कमलेश हलदर ने छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा फहराने के नियम, तिरंगा अधिनियम आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम सब भारतीयों को अपने देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाना चाहिए। सभी को अपने-अपने प्रतिष्ठान, घर एवं कार्यालय पर तिरंगा लगाना चाहिए। देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत, त्याग व उनके संघर्ष की बदौलत हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अमृत महोत्सव की सार्थकता आजादी को अक्षुण्ण रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे इस अभियान से अपने आप को जोड़ते हुए 11 से 17 अगस्त तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।

इस दौरान एसएसबी के एएसआई सुनील कुमार, अर्जुन विश्वास, एके शर्मा, अरविंद कुमार के साथ ही विद्यालय के आशाराम यादव, धनंजय पाठक, संतप्रसाद निषाद, बालगोविंद यादव, जितेंद्र शुक्ल, दीक्षा शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed