{"_id":"624c8b86b15d8432ad0485d2","slug":"ssb-arrest-one-taskar-siddharthnagar-news-gkp4323308145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नाबालिगों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नाबालिगों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार नाबालिगों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया
- एसएसबी के जवानों ने पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान सीमा पार करते हुए एक संदिग्ध को चार नेपाली बच्चों के साथ रोका। पूछताछ में मामला मानव तस्करी से जुड़ा पाया गया। जांच के बाद पकड़े गए चारों बच्चों को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी सीमा चौकी खुनुवां एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि वह सोमवार देर शाम सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या के 556/53 के पास सीमा पार करते हुए कुछ लोग दिखे। पता चला कि एक मानव तस्कर चार नाबालिग बच्चों को तस्करी के जरिए भारत के पंजाब प्रांत के किसी शहर में ले जा रहा है। चेक पोस्ट के जवान सतर्क हो कर बस के आने की प्रतीक्षा करने लगे। कुछ देर बाद बस नेपाल से आई। चेक पोस्ट पर बस को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें चार नाबालिग बच्चे मिले। मानव तस्कर अनमोल नेपाली भी पकड़ में आया। बच्चों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। पूछताछ करने के बाद नेपाल की मर्यादपुर पुलिस को मानव तस्कर और बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया।