फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ssb arrest one taskar

चार नाबालिगों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया

Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
ssb arrest one taskar
चार नाबालिगों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया
विज्ञापन

- एसएसबी के जवानों ने पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान सीमा पार करते हुए एक संदिग्ध को चार नेपाली बच्चों के साथ रोका। पूछताछ में मामला मानव तस्करी से जुड़ा पाया गया। जांच के बाद पकड़े गए चारों बच्चों को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी सीमा चौकी खुनुवां एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि वह सोमवार देर शाम सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या के 556/53 के पास सीमा पार करते हुए कुछ लोग दिखे। पता चला कि एक मानव तस्कर चार नाबालिग बच्चों को तस्करी के जरिए भारत के पंजाब प्रांत के किसी शहर में ले जा रहा है। चेक पोस्ट के जवान सतर्क हो कर बस के आने की प्रतीक्षा करने लगे। कुछ देर बाद बस नेपाल से आई। चेक पोस्ट पर बस को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें चार नाबालिग बच्चे मिले। मानव तस्कर अनमोल नेपाली भी पकड़ में आया। बच्चों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। पूछताछ करने के बाद नेपाल की मर्यादपुर पुलिस को मानव तस्कर और बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed