{"_id":"5fee06f48ebc3e3d9523bb23","slug":"spread-socialist-ideology-to-the-world-siddharthnagar-news-gkp379069569","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी विचार धारा को राज नारायण ने फैलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी विचार धारा को राज नारायण ने फैलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘समाजवादी विचारधारा को दुनिया में फैलाया’
सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई राजनारायण की पुण्यतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी चिंतक लोकबंधु स्व. राजनारायण शुुचिता, संघर्ष एवं ईमानदारी के मिसाल थे। उन्हें सड़क पर संघर्ष करने में महारथ हासिल थी। डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवादी विचारधारा को पूरी दुनिया में फैलाने का काम भी ताउम्र उन्होंने किया था।
यह बातें पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर स्व. राज नारायण की पुण्यतिथि अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि समाजवादियों को सत्ता की ताकत से लड़ने का मंत्र दिया था। उन्हीं के कारण समाजवादियों की देश के कई क्षेत्रों में सरकार बनी, जिससे गरीबों का भला हुआ था। समाजवादी सिपाहियों को सरकार के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। इसके लिए गांव-गांव जाकर सरकार के किसान विरोधी नीतियों को बताकर सपा के साथ जोड़ने का काम करें। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, अफसर रिजवी, अनूप यादव, रामकुमार यादव, मो. जमील सिद्दीकी, मो. इद्रीश पटवारी राइनी, कमाल अहमद, कामता यादव, केपी कन्नौजिया, विजय यादव, जोखन चौधरी, सुभांगी भारत, हरीराम यादव, शैलेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध यादव आदि ने संबोधित किया।