{"_id":"69d3fb1beaa0db99ba0e761b","slug":"special-train-to-run-between-gorakhpur-and-new-delhi-from-today-passengers-to-get-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156180-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से चलेगी गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से चलेगी गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Mon, 06 Apr 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सात अप्रैल से संचालित की जाएगी। इससे बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी थर्ड इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में दिल्ली रूट पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल सात अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4:00 बजे प्रस्थान कर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में 05102 नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल आठ अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंदनगर होते हुए अगले दिन रात 1:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बढ़नी और सिद्धार्थनगर क्षेत्र के यात्रियों का कहना है कि अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। खासकर मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।