फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special team will take action against smugglers and hoarders

सिद्धार्थनगर: तस्करों और जमाखोरों पर कार्रवाई करेगी स्पेशल टीम, सीमावर्ती क्षेत्र में रहेगी विशेष टीम

Wed, 10 Nov 2021 01:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 01:55 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले के 14 ब्लॉकों में टीम बनाई गई है। इसमें ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले 125 लोगों को टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए अलावा ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
Special team will take action against smugglers and hoarders
खाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर में खाद की कालाबाजारी और तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। टीम में पुलिस, राजस्व और कृषि विभाग के लोग शामिल गए हैं, जो दुकानों पर छापा मारकर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। साथ ही तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में टीम की विशेष नजर रहेगी।

विज्ञापन


जिले में बड़े रकबे पर धान और गेहूं की खेती होती है। भारी मात्रा में किसानों को खाद-बीज की भी जरूरत पड़ती है। मगर बीज में मिलावट और खाद की तस्करी तथा कालाबाजारी के मामले बुवाई के दौरान बढ़ जाते हैं। किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान न होना पड़े और सही दर पर सही मूल्य मिले तथा सीमावर्ती क्षेत्र में खाद की तस्करी रोकी जा सके, उसके लिए स्पेशल टीम तैयार की गई है, जो दुकानों पर छापा मारने के लिए साथ ही जमाखोरी और तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के 14 ब्लॉकों में टीम बनाई गई है। इसमें ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले 125 लोगों को टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए अलावा ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। वहीं छापामारी के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के लोग भी शामिल रहेंगे। यह टीम बुवाई होने तक लगातार अभियान छेड़कर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम का गठन जिलाधिकारी निर्देशन में हुआ है। इस संबंध में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि किसानों को उर्वरक और खाद-बीज के लिए दिक्कत न हो और जमाखोरी व तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। टीम दुकानों की जांच करेगी। बार्डर पर नजर रखी जाएगी। कोई भी गड़बड़ी करता हुआ मिलेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


पांच थाना क्षेत्र प्रभावित
रबी और खरीफ दोनों सीजन में सीमावर्ती क्षेत्र में खाद और बीज की तस्करी बढ़ जाती है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तस्कर पकड़े भी जाते हैं। इसमें लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र नेपाल सीमा से जुड़ा है। इन क्षेत्रों में तस्करी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed