फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special buses to run for the convenience of NEET aspirants; exemptions granted.

Siddharthnagar News: नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलेंगी विशेष बसें, मिले छूट

Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Special buses to run for the convenience of NEET aspirants; exemptions granted.
सिद्धार्थनगर। नीट के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें रोडवेज की बस से यात्रा करने के लिए किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद उन्हें इसका लाभ मिल सकेगी। यह व्यवस्था 20 और 21 जून को प्रभावी रहेगी। सुबह सात से 11 बजे के बीच स्पेशल बसें भी सेंटर वाले रूटों पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

नीट परीक्षा 21 जून को होनी है। इसके लिए जिले में जहां नौ केंद्र परीक्षा के लिए बनाए गए हैं और तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा जनपद से भी बच्चे परीक्षा देने के लिए कई जनपदों में जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए जाने पर किसी प्रकार की समस्या न होने पाए, इसके लिए पुलिस की आरक्षी पद की परीक्षा की तरह से रोडवेज बसों में आधा किराया पर यात्रा की छूट दी गई है। इससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से मिले दिशा-निर्देश के क्रम में रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है। 20 और 21 जून का यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा। वह आसानी से यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज प्रशासन ने सभी बसों के लिए यह आदेश लागू कर दिया है। हर रूट की बस पर यात्रा करने वाली अभ्यर्थियों लाभ ल सकेंगे। वहीं, जिले में जिन स्थानों पर केंद्र बने हैं, वहां के लिए सुबह सात से 11 बजे तक रोडवेज की स्पेशल बस अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संचालित की जाएंगी। एडमिट कार्ड दिखाकर अभ्यर्थी आधा किराया देकर कहीं भी आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर रोडवेज की बसें चलेंगी। एडमिट कार्ड दिखाकर आधा किराया देकर यात्रा की जा सकती है। यह लाभ 20 और 21 जून तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed