{"_id":"69e13ae7f69323e53d02038d","slug":"sp-submitted-a-memorandum-regarding-the-shortage-of-gas-cylinders-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156671-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन
Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
इटवा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इटवा तहसील पर प्रदर्शन किया। इसके बाद रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौंपा। समस्याओं के जल्द समाधान करने की मांग की।
इटवा के अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि रसोई गैस की कालाबाजारी, गैस बुकिंग होने के 24 घंटे के अंदर होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने, गैस सिलिंडर बुकिंग की डेट मिलने के बाद समय से डिलीवरी, बुकिंग की समय सीमा को 45 से कम कर 25 दिन किए जाने की मांग की। इसके अलावा शादी-विवाह, भंडारा आदि कार्यक्रमों में जरूरत के हिसाब से कॉमर्शियल या नार्मल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही क्रय केंद्रों काे सक्रिय करने और बोरे की उपलब्धता की मांग की, जिससे बिचौलियों से किसानों को निजात मिल सके। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव बेचई यादव, अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, बहरैची प्रेमी, अब्दुल लतीफ, उदयभान तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।