{"_id":"65a83aa3f48b2547d5066bed","slug":"sp-inspected-railway-station-asked-names-of-suspects-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11591-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसपी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, संदिग्धों से पूछा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसपी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, संदिग्धों से पूछा नाम
Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने एसएसबी के साथ बुधवार को कस्बा और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करने के साथ ही उनका नाम और पता नोट करवाया। इसके साथ ही सदर थाना में पहुंचकर निरीक्षण करके रजिस्टर आदि की जांच की। थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह अयोध्या श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सुरक्षा के संबंध में लगातार निरीक्षण कर रही हैं। बुधवार को नगर में एसएसबी के साथ मार्च पर निकलीं। उनके साथ एसएसबी के अलावा बम डिस्पोजल स्क्वाड, डाग स्क्वाड मौजूद रहा। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद बैग और झोला के साथ दिखने वालों की चेकिंग की।उनका नाम और पता नोट करवाया। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। लोगों से जनसंवाद स्थापित किया गया। तथा तक अयोध्या भ्रमण न करने के लिए अपील की। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, कमांडेंट एसएसबी, क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एसपी सदर थाने पर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद अपराध रजिस्टर, मालाखाना रजिस्टर आदि की जांच की। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करें। साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए उनपर कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।