{"_id":"64da75aba0a8554548035204","slug":"solve-the-problems-of-farmers-bhakiyu-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-3021-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का करें समाधान : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का करें समाधान : भाकियू
Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील परिसर नौगढ़ में भाकियू (अंबावता) ने पंचायत लगाकर किसानों के समस्याओं के निदान की मांग की। उन्होंने एसडीएम को सौंपे पत्रक में 11 बिंदुओं संबंधी समस्याओं के जल्द निदान करने को कहा। भाकियू नेता यार मोहम्मद चौधरी व इंद्रजीत दुबे ने कहा कि समस्याओं का निदान नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए, उनका वरासत, घरौनी में सुधार में धन उगाही पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान मनोज कुमार वर्मा, नूरजहां खातुन, विशंभर गौड़, नंदराम यादव, नंदलाल कौशिक, संतराम गुप्ता, इंद्रमणि, इलियास अहमद, रहमत अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन