{"_id":"66018dc15354f5dba30add87","slug":"soldiers-remained-alert-in-security-also-kept-an-eye-on-social-media-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114963-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुरक्षा में मुस्तैद रहे जवान, सोशल मीडिया पर भी रखी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुरक्षा में मुस्तैद रहे जवान, सोशल मीडिया पर भी रखी नजर
विज्ञापन
- होली के मद्देनजर थानों के अलावा कार्यालय की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली त्योहार पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शोहरतगढ़ सहित अन्य कस्बों में होली मनाई गई। सुरक्षा के सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार से अधिक जवान जगह-जगह तैनात रहे। इनके साथ ही संबंधित थाने की पुलिस और यूपी-112 के जवान भी भ्रमण करके क्षेत्र की गतिविधियों जायजा लेते रहे, जिससे होली में लोग चुनावी रंग देने के लिए गड़बड़ी न करने पाएं। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की टीम एक्टिव मोड में रही। हर पोस्ट पर पुलिस की नजर रही। हालांकि इस बार होली पर पुलिस को दो दिन कड़ी ड्यूटी देनी होगी।
रंगों के पर्व होली को लेकर लोग उत्साहित रहे। होली में लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते दिखे। होली बीच तनाव और बवाल की स्थिति उत्पन्न न हो इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस बल अलर्ट मोड में रही। सुरक्षा के मद्देनजर एक सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही थाने और कार्यालयों की पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में तैनात रही। इससे सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए। इसके साथ ही सभी एसडीएम और सीओ क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से जिले के 20 थाना क्षेत्रों में अलग से मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जो क्षेत्र और संबंधित थाने के थानाध्यक्ष से क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम रहा। इसमें मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कड़ी नजर थी। क्योंकि यहां पर अकसर विवाद की स्थिति बन जाती है।
सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक पोस्ट डालकर माहौल को खराब न करने पाए, इसे देखते हुए सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही थी, जिससे पोस्ट वायरल होते हुए तत्काल खंडन करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी प्राची सिंह ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है, जिससे कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।