फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SOG picked up five people

गोरखपुर में कारोबारी से लूट शोहरतगढ़ से जुड़े हैं तार,

Tue, 22 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
SOG picked up five people
एसओजी ने पांच लोगों को उठाया
विज्ञापन

गोरखपुर में कारोबारी से लूट, शोहरतगढ़ से जुड़े हैं तार
गोरखपुर जिले के कैंट थाने में कारोबारी से हुई थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र में हुई कारोबारी से लूटकांड के तार जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे से जुड़ रहे हैं। इस मामले में गोरखपुर एसओजी और कैंट पुलिस की टीम ने दबिश देकर पांच लोगों को उठाया है। हालांकि इस मामले में कोई भी जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

गोरखपुर में एक कारोबारी से बदमाशों ने लगभग चार लाख रुपये लूट लिए थे। कैंट थाने में इस मामले में केस दर्ज हुआ था। बदमाशों की धरपकड़ में कैंट पुलिस के अलावा एसओजी की टीम भी लगी थी। बताया जा रहा है कि लूटकांड में शोहरतगढ़ कस्बे से कुछ लोगों के शामिल होने का सुराग मिला था। सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर कैंट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात शोहरतगढ़ कस्बे के पांच लोगों को उठा लिया। टीम ने शोहरतगढ़ कस्बे में रहने वाले अमन अग्रहरि, शिवकुमार, अनमोल को नौतनवा एवं कोल्हुई के आसपास से पकड़ा है, जबकि शोहरतगढ़ कस्बे से दीपू और सागर को उठाया है। नेपाल बार्डर से सटे बगुलहवा निवासी अशोक वर्मा को भी टीम तलाश रही थी लेकिन वह भाग गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed