{"_id":"5e0e2cde8ebc3e87cb39cd6e","slug":"so-cause-notice-for-absent-doctors-siddharthnagar-news-gkp3356787157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले तीन चिकित्सकों का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले तीन चिकित्सकों का वेतन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर मिले तीन चिकित्सकों का वेतन बाधित
बेहतर सफाई न मिलने पर दिया गया कारण बताओ नोटिस
एएनएम सेंटरों पर डिलिवरी कम होने पर कड़ी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में अलग-अलग अस्पतालों में तैनात तीन चिकित्साधिकारियों पर गैरहाजिर होने की दशा में वेतन बाधित करने की कार्रवाई की गई है। सभी केंद्रों पर बेहतर सफाई न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एएनएम सेंटरों पर डिलिवरी कम होने पर नाराजगी जताई गई है।
बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने नवीन स्वास्थ्य केंद्रों मिठवल बाजार, जीवा, डिडई व छितौनी का निरीक्षण किया। यहां डिडई को छोड़कर तैनात सभी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इन अस्पतालों में गंदगी पाई गई। मरीजों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम ही पाई गई। सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया, संख्या न्यून पाए जाने पर संबंधित को कड़ी हिदायत दी। जगह-जगह गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन सुविधा के बावजूद एएनएम सेंटर पर डिलिवरी कम होने पर भी बिफरीं। सीएमओ ने दूरभाष पर चिकित्साधिकारियों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अनुपस्थित मिले तीन चिकित्साधिकारियों का वेतन बाधित करने की कार्रवाई के साथ ही प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के समय आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना भी साथ रहे।