फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   so and si was died in road accident

सड़क हादसे में चिल्हिया एसओ व दरोगा की मौत

Sat, 03 Aug 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
so and si was died in road accident
फोटो-53,61,62
विज्ञापन

सड़क हादसे में चिल्हिया एसओ व दरोगा की मौत
सुल्तानपुर जिले के कुदेधार थाना क्षेत्र में रात हुआ हादसा
इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस के सिलसिले में जा रहे थे एसओ व दरोगा
पुलिस लाइंस व सभी थानों में पुलिस कर्मियों ने जताया शोक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया एसओ राजकुमार यादव और एसआई नित्यानंद यादव की गुरुवार की रात इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए जाते समय सुल्तानपुर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दो नागरिक घायल हो गए। उनका वहीं पर इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस लाइंस सहित जिले के सभी थानों में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीरामपुर निवासी राजकुमार यादव (37) पुत्र रामनरेश यादव वर्ष 1998 में सिपाही पद पर चयनित हुए थे। वर्ष 2011 में एसआई बने और 2013 दरोगा बन गए। दरोगा बनने के बाद उनका स्थानांतरण गोंडा से गाजीपुर जिले के लिए हुआ था। कुछ दिन बाद वह सिद्धार्थनगर जिले में आ गए थे। मौजूदा समय में चिल्हिया थानाध्यक्ष थे। इसके अलावा देवरिया जिले के बोरिया अनंत गांव निवासी नित्यानंद यादव (40) पुत्र तपेश्वर यादव का चयन वर्ष 1994 में सिपाही पद पर हुआ था। वह भी रैंकर से दरोगा बने थे और चिल्हिया थाना में तैनात थे। चिल्हिया थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मुकदमे के मामले को देखने के लिए वह गुरुवार को एक निजी वाहन से निकले थे। वह सुल्तानपुर जिले के कुड़ेभार थाना क्षेत्र में पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य नागरिक नूर मो. (27)व सलीम खान निवासी धनौरा थाना शोहरतगढ़ हादसे मेें घायल हो गए। उनका इलाज वहीं पर चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस लाइंस में एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सुनील कुमार सिंह, आरआई ब्रह्मदेव उपाध्याय व पुलिस कर्मियों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसी तरह सदर, उसका, लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, इटवा, त्रिलोकपुर, भवानीगंज, पथरा, मिश्रौलिया, गोल्हौरा, बांसी, खेसरहा में थानाध्यक्षों की अगुवाई में दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed