फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Snvidakarmion continue work boycott

संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Wed, 16 Mar 2016 11:40 PM IST
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Snvidakarmion continue work boycott
दोस्त का विवाद सुलझाकर लौट रहे थे तीनों - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की घटना का विरोध जारी है। बुधवार को भी संविदा कर्मियों ने कार्य वहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अन्य कर्मचारी संगठनों के लोग भी शामिल हुए और संविदा कर्मियों का समर्थन किया। देर शाम संविदा कर्मचारियों ने सदर विधायक विजय पासवान के पकड़ी स्थित कैंप कार्यालय पहुंच ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि हक की लड़ाई कर रहे लोगों पर किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। मांगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भूपेश शुक्ला ने कहा कि संविदा कर्मचारी जायज मांगों के लिए संघर्षरत हैं। सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए।
विज्ञापन

धरने को राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्रमणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ. एसके भदौरिया, संतोष श्रीवास्तव, मानबहादुर, राजेश मिश्र, राधिका, पूनम श्रीवास्तव, राधा सिंह, किरन गौतम, विनय भारती, विनय, प्रदीप त्रिपाठी, हरीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed